Gorakhpur News: जमीन विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला, चार पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर स्थित गंगा टोला में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. अकरम सिद्दीकी की तहरीर पर पुलिस ने मुनव्वर अली, तालीब अली, रफीक अली और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अकरम सिद्दीकी के मुताबिक, सोमवार शाम वह अपने घर पर थे। इसी दौरान आरोपी जमीन के विवाद को लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने घर का गेट तोड़ दिया और अंदर घुसकर लोहे की रॉड तथा ईंट-पत्थर से उन पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गए। तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने घर में खड़े ट्रैक्टर को भी ले जाने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोगों को जुटता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.