Gorakhpur News: जमीन रंजिश में मनबढ़ों ने युवक का सिर फोड़ा, चार पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिरुआपार गांव में जमीनी विवाद को लेकर युवक को लाठी-डंडों से पीटकर सिर फोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुग्रीव पुत्र स्व. पत्तर की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सुग्रीव ने पुलिस को बताया कि 18 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे डीह बाबा स्थान के पास सोहन चौहान, मदन चौहान और मोहन चौहान पुत्रगण शंकर चौहान ने शंकर चौहान के नाती विवेक चौहान निवासी भक्ति थाना मेंहदावल, संतकबीरनगर के साथ मिलकर उनके बेटे अमन कुमार को गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटा। हमले में अमन का सिर फट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.