Gorakhpur News: जमीन पर सो रही महिला को सांप ने डसा, मौत
गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा। झंगहा थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में मंगलवार देर रात सर्पदंश से 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, अमडीहा निवासी रजवती देवी (48), पत्नी परदेशी भारती, घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। बगल में सो रही उनकी नतिनी की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाया। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.