Gorakhpur News: जमीन पर कब्जे और पेड़-पौधों को चराने को लेकर मारपीट, 10 पर केस
गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के शाहबाजगंज और जिगिना गांव के दो पक्ष के बीच जमीन पर कब्जे और पेड़-पौधों को चराने को लेकर शनिवार को जमकर लाठी-डंडा चल गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिगिना निवासी कुशलावती देवी का आरोप है कि राजेंद्र पासी ने शाहबाजगंज में जमीन पर कब्जा कर टीन और झोपड़ी रख ली है। वह आने-जाने नहीं देता। शनिवार को चर रही भैंस पर राजेंद्र ने ईंट से प्रहार कर दिया। विरोध करने पर राजेंद्र, हरेंद्र, रविन्द्र, माला, पिंकी और आंचल ने कुशलावती और उनकी बेटियों पूजा व काजल से मारपीट की और ईंट-पत्थर चलाए।दूसरे पक्ष के राजेंद्र का आरोप है कि खेत में लगे पेड़-पौधों को बकरी से चराने से मना करने पर सूरज प्रसाद, नीरज प्रसाद, नरसिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.