Gorakhpur News: जमीन देने के नाम पर 14 लाख रुपये हड़पे, दम्पति पर केस
गोरखपुर, सितम्बर 4 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन बेचने का सौदा कर 14 लाख रुपये लेने के बाद करीब सात साल तक जमीन नहीं देने और रकम वापस न करने का मामला सामने आया है। महराजगंज जिले के एक व्यक्ति ने गुलरिहा क्षेत्र के दंपती पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जितेंद्र पासवान और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि सौदे से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव निवासी संतोष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2019 में उनके पिता ध्रुव नारायण सिंह जमीन खरीदना चाहते थे। इसी दौरान उनकी बातचीत गुलरिहा क्षेत्र के सेमरा नंबर-दो निवासी जितेंद्र पासवान और उसकी पत्नी से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.