गोरखपुर, सितम्बर 13 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में जमीन बिक्री के बाद खाते में आए 26 लाख रुपये में से 10 लाख रुपये गुमराह कर अपने खाते में ट्रांसफर कराने का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर टालमटोल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने भरवलिया निवासी घनश्याम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सराय गुलरिहा निवासी नीलम प्रजापति के मुताबिक सरैया में उनके नाम करीब 14 डिसमिल जमीन थी। इसमें से नौ डिसमिल जमीन सत्यभामा शुक्ला के नाम बैनामा की गई थी। इसके बदले 26 लाख रुपये उनके पति जितेंद्र प्रजापति के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: बैनामे के नाम पर 5.50 लाख की ठगी,केस दर्ज जमीन के इस लेनदेन में भरवलिया निवासी घनश्याम की भूमिका बत...