Gorakhpur News: जमीन के नाम पर 6.8 लाख रुपये हड़पे, बैनामे के दिन कचहरी से भागे
गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में आवासीय जमीन दिलाने के नाम पर 6.8 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद बैनामे के दिन आरोपित कचहरी से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहपुर क्षेत्र के भगतपुरवा जंगल सालिकराम, पादरी बाजार निवासी दिलीप गिरी ने बताया कि वह अपनी बहन रूपा देवी के लिए मकान बनवाने के उद्देश्य से शहर में जमीन तलाश रहे थे। तभी उनकी मुलाकात गुलरिहा निवासी श्याम बिहारी से हुई। श्याम बिहारी ने बताया कि उसने सावित्री देवी से जमीन का एग्रीमेंट करा रखा है और कागजात भी दिखाए। गुलरिहा क्षेत्र के बनगाई में 580 वर्गफीट जमीन का सौदा 9.96 लाख रुपये में तय हुआ।
जमीन के लिए किए गए भुगतान आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.