गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन का बैनामा कराने के नाम पर रुपये लेने और बाद में न जमीन देने और न रकम लौटाने के मामले में वांछित गैंगस्टर को एम्स पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान एम्स क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी योगेन्द्र सिंह पुत्र छोटेलाल सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, योगेन्द्र सिंह ने गैंग बनाकर जमीन का बैनामा कराने के नाम पर लोगों से रुपये लिए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद जमीन का बैनामा नहीं किया गया। मामले में एम्स थाने में वर्ष 2023 में मुकदमा केस दर्ज किया गया था। इसी मामले के आधार पर योगेन्द्र सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...