गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के जैनपुर में 26.55 डिसमिल जमीन का बैनामा कराने के बाद 1.63 करोड़ रुपये नहीं देने का मामला सामने आया है। रुपये मांगने पर हत्या की धमकी देने का भी आरोप है। एडीजी के आदेश पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज किया है। जंगल जैनुल आबदीन उर्फ जैनपुर के टोला ठाकुरपुर निवासी अयोध्या ने एडीजी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन्होंने करमहा बुजुर्ग के टोला कोइरी निवासी रवींद्र प्रताप निषाद से 2.50 लाख रुपये प्रति डिसमिल की दर से जमीन बेचने का सौदा किया था। इसकी कुल कीमत करीब 1.63 करोड़ रुपये तय हुई थी। आरोप है कि 14 जुलाई 2025 को आरोपी उन्हें कचहरी ले गया और खाते में पूरी रकम भेजने की बात कहकर जमीन का बैनामा करा लिया। बाद में खाता चेक कर...