Gorakhpur News: जमीन कब्जे का विरोध करने पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का आरोप
गोरखपुर, अक्टूबर 24 -- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के किठिउरी गांव में पट्टे की जमीन पर कब्जे के विवाद में एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र पर ट्रैक्टर चढ़ाकर जान लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित हरिश्चंद ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच तहसीलदार खजनी को सौंपी गई है। पुलिस भी शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। हरिश्चंद का आरोप है कि 17 अक्तूबर को संबंधित व्यक्ति अपने बेटे के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचा और विवादित जमीन पर ईंट गिराने लगा। विरोध करने पर उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई और डायल 112 पर सूचना दी। पीड़ित ने घटना का वीडियो फुटेज होने का भी दावा किया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले क्षेत्र के करनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.