गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में एक युवक जबरन भाई के हिस्से की जमीन कब्जा करने लगा। आरोप है कि मां ने विरोध किया तो उसके बाल पकड़कर मारा पीटा गया तथा ईंट उठाकर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता के पति की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस मंगलवार की शाम आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो टोला संझाई निवासी परमेश्वर का कहना है कि खेत की जमीन में दो लड़कों का हिस्सा है। दो दिन पहले अपनी पत्नी उदासी देवी के साथ खेत देखने गए थे,देखा कि दिनेश अपने भाई के हिस्से की जमीन पर जबरन काम कर रहा है। आरोप है कि मना करने पर बेटा दिनेश गाली-गलौज करते हुए अपनी मां का बाल पकड़कर मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने ईंट...