Gorakhpur News: जमीन कब्जाने के मामलों में होगी सख्त कार्रवाई : योगी
गोरखपुर, नवम्बर 29 -- जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद रविवार सुबह जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जाए। इस दौरान जमीन कब्जा किए जाने की कुछ शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों में जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाए। जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात की। सबको भरोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.