Gorakhpur News: जमीन और रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, क्रॉस केस दर्ज
गोरखपुर, सितम्बर 30 -- Gorakhpur News: चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, सरिया से हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज किया है। उषा मौर्या पत्नी प्रभुनाथ मौर्या ने आरोप लगाया कि 23 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह पति प्रभुनाथ और पिता रामचंद्र मौर्या के साथ अपनी जमीन पर थीं। इसी दौरान शैलेंद्र नाथ पांडेय, विनय कुमार पांडेय, उनके भाई-भतीजे, गिरीश चंद्र पांडेय समेत सात-आठ लोग चार पहिया वाहन से पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कब्जे की नीयत से बांस-बल्ली लगाने और दीवार तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर लात-घूंसों, डंडे, सरिया और हेलमेट से मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.