Gorakhpur News: जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास के तीन आरोपित गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के खुटहन खास टोला शाहपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को हुए खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष के सगे भाई अजय व धर्मेंद्र तथा दूसरे पक्ष के शेषनाथ हैं। शुक्रवार की दोपहर दो पड़ोसी आशा देवी और अजीत शर्मा एक जमीन पर कब्जे को लेकर एक दूसरे पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिए थे। इसमें दोनों पक्षों से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में सुधाकर की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में गुलरिहा पुलिस ने दोनों पक्षों से नौ नामजद के खिलाफ मारपीट,धमकी, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.