गोरखपुर, जुलाई 21 -- Gorakhpur News: चिलुआताल। थाना क्षेत्र के नौतन गांव में जमीनी विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। छोटे काजीपुर निवासी मो. शाकीर लारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जमीन की सफाई करा रहे मजदूरों को आरोपितों ने भगा दिया। बाद में थाने से लौटते समय नकहा ओवरब्रिज के नीचे कार से बाइक में टक्कर मारकर उन्हें और उनके साथी पुनीत कोहली को गिरा दिया। इसके बाद आरोपितों ने मारपीट की और असलहा दिखाकर जमीन छोड़ने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...