Gorakhpur News: जन औषधि केंद्र पर बिल मांगने पर युवक से मारपीट
गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा परिसर स्थित जन औषधि केंद्र पर शुक्रवार को दवा का बिल मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि बिल मांगने पर केंद्र संचालक अपने साथियों के साथ भड़क गया और बीमार पत्नी के सामने युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिनवां गांव निवासी मनीष गौंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी अर्चना देवी का इलाज कराने सीएचसी सहजनवा पहुंचे थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह पर्ची लेकर जन औषधि केंद्र से दवा लेने गए। दवा का भुगतान करने के बाद उन्होंने बिल मांगा तो संचालक टाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.