Gorakhpur News: जन औषधि केंद्र पर बिल मांगने पर बीमार पत्नी के सामने युवक को पीटा
गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहजनवा परिसर स्थित जन औषधि केंद्र पर दवा का बिल मांगने पर संचालक भड़क गया और अपने साथियों के साथ मिलकर बीमार पत्नी के सामने युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सहजनवा क्षेत्र के मिनवां निवासी मनीष गौंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को पत्नी अर्चना देवी का इलाज कराने सीएचसी पहुंचे थे। चिकित्सक को दिखाने के बाद वह दवा की पर्ची लेकर परिसर स्थित जन औषधि केंद्र से दवा लेने गए। दवा का भुगतान करने के बाद उन्होंने बिल मांगा। आरोप है कि पहले केंद्र संचालक बिल देने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.