गोरखपुर, सितम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय निजी अस्पताल जन्म और मृत्यु की प्रत्येक घटना की सूचना सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) पोर्टल पर शत-प्रतिशत दर्ज नहीं कर रहे हैं। सूचना दर्ज नहीं करने वाले अस्पतालों पर नगर निगम अब कड़ा रुख अपना रहा है। नगर निगम के जन्म-मृत्यु पंजीकरण अनुभाग ने बेतियाहाता स्थित शुभम उपचार केंद्र, पुष्पांजलि हॉस्पिटल समेत 100 की संख्या में निजी अस्पतालों को पत्र जारी कर पोर्टल पर सभी सूचनाएं दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का पालन नहीं करने पर जन्म एवं मृत्यु अधिनियम-1969 की धारा 23(1ए) के तहत दंड की चेतावनी दी है。

नागरिकों के अधिकार नगर निगम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नगर निकाय निदेशालय के 06 अप्रैल 2023 के निर्देश के अनुसार निजी चिकित्सालयों में होने वाली जन्म एवं मृत्यु ...