गोरखपुर, सितम्बर 10 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में जन्म प्रमाणपत्र के आवेदन को लेकर हुए विवाद में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दुर्विजय साहनी की तहरीर पर पुलिस ने प्रदीप साहनी और अनूप साहनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्विजय ने तहरीर में बताया कि उन्होंने गांव की सरस्वती देवी के बेटे श्याम साहनी का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नोटरी बयान और हलफनामा तैयार कराने में मदद की थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर प्रदीप और अनूप उनके घर पहुंचे और धमकी देने लगे। 30 अगस्त को गांव के पश्चिम स्थित बगीचे में दोनों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। हमले में उनके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...