Gorakhpur News: जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में मासिक बैठक की गई। बैठक में दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने के दौरान प्राप्त अनुभवों को साझा किया गया। साथ ही आगामी चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की रैली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरने का काम किया है। अब इस ऊर्जा को संगठन की मजबूती और जनता के अधिकारों की लड़ाई में लगाया जाएगा। कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और आम आदमी से जुड़े सवालों को लेकर पार्टी सड़क से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच तक अपनी आवाज बुलंद करेगी।उन्होंने आग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.