गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: गोरखखपुर, मुख्य संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने इलाज के लिए आए लोगों को योगी ने आश्वस्त किया वे परेशान न हों, सभी जरूरतमंद का इलाज कराएंगे। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि सभी का इस्टीमेट मंगाए ताकि धन उपलब्ध कराया जा सके। जमीन कब्जे की शिकायतों को लेकर योगी काफी सख्त दिखे। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि भूमाफियाओं पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान कराएं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न होने पाए। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा, चिंता मत करिए। सरकार सबकी समस्या पर प्रभावी कार्रवाई ...