Gorakhpur News: जनगणना-2027: डिवाइस पंजीकरण में पिछड़ा गोरखपुर, 85 फीसदी से अधिक का इंतजार
गोरखपुर, नवम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। जनगणना-2027 की तैयारियों के बीच जिले में डिवाइस पंजीकरण की रफ्तार सुस्त है। जिले में कुल अनुमानित 11,542 डिवाइस में से अब तक महज 1,723 का ही पंजीकरण हो सका है। यानी अभी 9,819 डिवाइस का पंजीकरण बाकी है। कुल पंजीकरण का आंकड़ा 14.9 फीसदी पर अटका है। नगर निगम के पांच जोन में जोन-4 सबसे पीछे है, जबकि नगर पंचायत चौराचौरा में स्थिति और खराब है। यहां अनुमानित 68 डिवाइस में से महज तीन का पंजीकरण हुआ है। नगर निगम के जोनवार आंकड़ों पर नजर डालें तो जोन-1 में 550 में से 195 डिवाइस पंजीकृत हुए हैं। यहां 35.5 फीसदी पंजीकरण के साथ सबसे बेहतर स्थिति है। इसके उलट जोन-4 में 525 में से सिर्फ 99 डिवाइस पंजीकृत हुए हैं। जोन-5 में 528 में से 109 और जोन-2 में 483 में से 116 डिवाइस का पंजीकरण हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.