गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय, गोरखपुर। शहर के जटेपुर में भी अत्याधुनिक 'कल्याण मंडपम' का निर्माण होगा। इसके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 28 अक्तूबर को टेंडर खोला जाएगा। उधर, प्राधिकरण के अवर अभियंता अनिल कुमार, पार्षद पवन सिंह, नगर निगम के कानूनगो रविंद्र नाथ त्रिपाठी, लेखपाल रामकुमार गुप्ता ने मौके का निरीक्षण कर जमीन का सीमांकन और अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पैडलेगंज के पास बदलेगा कियोस्क कॉम्प्लेक्स का स्वरूपजटेपुर में निर्माण की तैयारी कल्याण मंडपम के निर्माण पर करीब 3.85 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। यह कल्याण मंडपम भी आधुनिक शहरी सुविधाओं और आकर्षक वास्तुकला से सुसज्जित होगा। कल्याण मंडपम 4540 वर्गमीटर क्षेत्रफल म...