Gorakhpur News: छोटी उम्र में बेसहारों का सहारा बने विवेक पाल
गोरखपुर, सितम्बर 1 -- Gorakhpur News: हरनी। खजनी तहसील क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी जितेंद्र पाल के पुत्र विवेक पाल ने महज 28 वर्ष की उम्र में समाजसेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन रही है। सेवा भाव से उन्होंने सूर्या फाउंडेशन शिवांगी सिंह सूर्यवंशी वृद्धाश्रम शिवांशी सिंह सूर्यवंशी गोशाला के संचालन की जिम्मेदारी संभाली है। यहां बेसहारा बुजुर्गों को रहने, खाने-पीने और इलाज समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वृद्धावस्था में अपनों से दूर और सड़क पर जीवन गुजारने को मजबूर लोगों को विवेक पाल अपने आश्रम में सहारा दे रहे हैं। विवेक ने कहा कि बचपन से ही उनका सपना दीन-दुखियों का सहारा बनने का था। आज गोशाला और वृद्धाश्रम के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा करने का अवसर मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.