Gorakhpur News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनबढ़ ने दी जान से मारने की धमकी
गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड निवासी युवती ने दूसरे समुदाय के युवक पर सरेराह छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के अनुसार, मंगलवार को वह जरूरी काम से घर से निकली थी। घर से कुछ दूरी पर रास्ते में एक युवक खड़ा मिला। आरोप है कि युवक ने उसे रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर बढ़े तो आरोपित वहां से चला गया। घटना से डरी युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.