गोरखपुर, अगस्त 2 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच क्षेत्र के बेलाकांटा चौराहे पर शनिवार रात एक माह पुराने छेड़खानी के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक हमला हो गया। लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से की गई पिटाई में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि नौ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, माधोपुर निवासी राजू सिंह ने करीब एक माह पहले कुछ युवकों पर अपनी बेटी से छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच अभी थाने में लंबित है। आरोप है कि इसी रंजिश में शनिवार रात करीब नौ बजे माधोपुर के केवटान टोला के कुछ लोग बेलाकांटा चौराहे पर घात लगाकर बैठे थे。

घटना का विवरण बताया जा रहा है कि राजू सिंह का 15 वर्षीय बेटा शिवकुमार और उनके साढ़ू का नौ वर्षीय बेटा सरस सिंह घर से उनकी प...