Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने छेड़खानी का विरोध करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक, 14 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे शौचालय जाते समय रास्ते में एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी पहले भी छेड़खानी कर चुका है और मोबाइल में उसकी फोटो रखकर ब्लैकमेल करता है। शिकायत करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने गाली-गलौज कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.