Gorakhpur News: छेड़खानी और शादी की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में इंटर की छात्रा से स्कूल आते-जाते छेड़खानी करने और शादी के लिए धमकाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले ही विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने देवकहिया में अपनी मौसी के घर रहने वाले सूरज पुत्र उमाशंकर प्रसाद के खिलाफ छेड़खानी, धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। तहरीर के अनुसार पीड़िता क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल आने-जाने के दौरान सूरज उसका पीछा करता था, अश्लील हरकतें करता था और लगातार परेशान करता था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: छात्रा से छेड़छाड़ व शादी का दबाव बनाने का आरोप, युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.