Gorakhpur News: छात्र की हत्या का अरोप लगा पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा
गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। पांच दिन से लापता छात्र का नाले में शव मिलने के बाद परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। परिवारीजनों का आरोप है कि हत्या कर उसके पैर बांध कर नाले में शव फेंका गया था। करीब दो घंटे तक भीड़ जुटी रही और हंगामा होता रहा। पुलिस के समझाने के बाद परिवारीजन शव को लेकर अन्तिम संस्कार के लिए निकले।
गुमशुदगी की रिपोर्ट पांच दिन से लापता 17 वर्षीय छात्र प्रिंस निषाद का शव सोमवार को महेसरा-सेखपुरवा के पास नाले में मिला था। मृतक के पिता नंदकिशोर निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर परिजनों के साथ सपा नेत्री काजल निषाद मेडिकल कॉलेज की मर्चरी पहुंचीं। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.