गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: कटसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के चेचुआपार गांव में स्वतंत्रता दिवस पर इंटर कॉलेज में हुए छात्रों के विवाद के बाद शाम को एक पक्ष के घर पर हमला और पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है। चेचुआपार निवासी सबरुन निशा पत्नी ताजबुल हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा मुस्तफा श्री गांधी इंटर कॉलेज घोठवां में पढ़ता है। 15 अगस्त को विद्यालय का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घोठवां स्थित हरदेव बाबा स्थान के पास मुस्तफा का रघुनाथपुर टोला रानीपुर निवासी एक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: स्कूल में बच्चों के विवाद में भिड़े परिजन...