गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी, जो क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है, स्कूल आते-जाते समय देवकहिया निवासी सूरज पुत्र उमाशंकर प्रसाद उसे अश्लील इशारे कर परेशान करता था। आरोप है कि युवक ने घर पहुंचकर छात्रा की शादी उससे कराने का दबाव बनाया और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: स्कूल से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...