Gorakhpur News: छात्रा से एक सप्ताह से छेड़खानी, अपहरण की धमकी
गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा से एक सप्ताह से रास्ते में रोककर छेड़खानी करने और विरोध पर अपहरण कर हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पिता का आरोप है कि गांव का रहने वाला सुंदरदेश शर्मा उनकी बेटी को पिछले एक सप्ताह से रास्ते में रोककर परेशान और छेड़खानी कर रहा है। इससे छात्रा डरी हुई है। आरोप है कि 31 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे आरोपी उनके दरवाजे पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही बेटी का अपहरण कर हत्या करने की भी धमकी दी। इससे पूरा परिवार भयभीत है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.