Gorakhpur News: छात्रा ने पुल से सरयू नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
गोरखपुर, अगस्त 8 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से शनिवार दोपहर 17 वर्षीय छात्रा ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। आपदा मित्र गोताखोरों और नाविकों ने तत्काल नदी में उतरकर छात्रा की तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव के कारण देर तक उसका पता नहीं चल सका। तलाश के दौरान छात्रा का पिठ्ठू बैग बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार करीब दो बजे आस्था कुमारी पुत्री हरिकृष्ण कुमार, निवासी जमीरा, थाना दोहरीघाट, मऊ, पुल से सरयू नदी में कूद गई। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आपदा मित्र गोताखोर और नाविक नदी में उतरे और संभावित स्थानों पर छात्रा की तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान नदी से छात्रा का पिठ्ठू बैग मिला। बैग में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.