गोरखपुर, सितम्बर 10 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक कंप्यूटर सेंटर में छात्रा को किस करने के आरोप में शिक्षक की पिटाई का वीडियो गुरुवार को सामने आया। घटना बुधवार की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक कंप्यूटर लैब के अंदर शिक्षक से पूछताछ करते और बाद में उसे थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि सेंटर पर करीब 40 छात्र-छात्राएं कंप्यूटर प्रशिक्षण लेते हैं। आरोप है कि बुधवार को कक्षा खत्म होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को अतिरिक्त पढ़ाई कराने के बहाने रोक लिया। कुछ देर बाद छात्रा का भाई कुछ युवकों के साथ सेंटर पहुंच गया। वहां उसने शिक्षक से छात्रा के साथ अकेले रहने को लेकर सवाल किया। आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक को ...