गोरखपुर, अक्टूबर 25 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा कॉलेज के लिए घर से निकली। वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन इसकी शिकायत पुलिस से की। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। घटना 23 अक्तूबर की है। पिता के मुताबिक, छात्रा रोज ही अकेला आया जाया करती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...