गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को उन्नति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 45 दिवसीय सॉफ्ट स्किल एवं करियर डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में व्यावहारिक कौशल विकसित करने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना था। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन सिंह, प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा, एमएड विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...