Gorakhpur News: छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी
गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। प्राचार्या प्रो. रैना सैमुअल की अध्यक्षता और कैप्टन प्रो. निधि लाल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में प्रो. सीमा शेखर, डॉ. अर्चना, डॉ. पूजा आनंद, प्रो. जेके पांडेय, प्रो. सुशील राय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.