Gorakhpur News: छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
गोरखपुर, अक्टूबर 12 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय, आर्यनगर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर रामवृक्ष यादव ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट पहनने, सही लेन में चलने और ट्रैफिक लाइट का पालन करने के महत्व पर चर्चा की। ट्रैफिक मित्र संजय कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राचार्या डॉ. रीना त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का निर्देशन डॉ. पूनम श्रीवास्तव और डॉ. गीता ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.