Gorakhpur News: छात्राओं का स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, वायुसेना स्थल में सोमवार को 'एडोलिसेंट गर्ल्स प्रोग्राम' के अंतर्गत कक्षा नौवीं की छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'इम्पॉवरिंग गर्ल्स: हेल्थ एंड हाइजीन' विषय पर आधारित इस कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य बैरिस्टर पाण्डेय ने किया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी रूपाली सिंह भी मौजूद रहीं। मुख्य वक्ता एयरफोर्स अस्पताल, गोरखपुर की चिकित्सक डॉ. सुशीला ने किशोरावस्था के दौरान होने वाले हार्मोनल व शारीरिक बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। सत्र के अंतिम चरण में छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. सुशीला ने समाधान किया। इस अवसर पर विद्यालय की नर्स शाइना एवं विज्ञान शिक्षिका ऋतु त्यागी भी उपस्थित रहीं।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.