गोरखपुर, अक्टूबर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। छात्रसंघ चौराहे के पास रविवार को नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि युवक की मौत नाले में गिरकर डूबने से हुई या किसी ने हत्या करने के बाद शव नाले में फेंक दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। युवक की पहचान कराने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक घटनास्थल तक कैसे पहुंचा और वह किन परिस्थितियों में नाले में गिरा। हालांकि, अभी तक मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थ...