Gorakhpur News: छात्रवृत्ति आवेदन में चूक न हो, 700 शिक्षण संस्थानों को दिए गए नए निर्देश
गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी संचालन और आवेदन प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से बुधवार को योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों की बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जनपद के करीब 700 शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा जन सेवा केंद्र संचालकों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए छात्रवृत्ति योजना में हुए नवीन बदलावों की जानकारी से की। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक अजित सिंह ने सभी पूर्वदशम (प्रि मैट्रिक) एवं दशमोत्तर (पोस्ट मैट्रिक) शिक्षण संस्थानों को समयबद्ध तरीके से अपने संस्थान का प्रोफाइल अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.