Gorakhpur News: छत से गिरकर 12 वर्षीय बालक की मौत
गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को छत से गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, घर की छत पर खेल रहे दो सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई को दांत से काट लिया। इसके बाद वह घबराकर भागने लगा। भागते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बालक का अंतिम संस्कार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.