Gorakhpur News: छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, जेवर और नकदी लूटी
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/जंगल कौड़िया, हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर चकिया गांव में मंगलवार देर रात छत के रास्ते घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने महिलाओं को हंसिया और असलहा दिखाकर धमकाते हुए कथित तौर पर लाखों रुपये के जेवरात, 40 हजार रुपये नकदी और अन्य सामान लूट लिया। घटना के समय परिवार के मुखिया बलराम सहानी अपने बड़े बेटे के इलाज के लिए करीब एक माह से राजकोट में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.
घटना का समय परिजनों के मुताबिक, बलराम सहानी रक्षाबंधन के बाद बड़े बेटे के इलाज के लिए राजकोट चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी, बेटियां प्रमिला (25) और रोशनी (20) तथा एक छोटा बच्चा मौजूद था। मंगलवार रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.