Gorakhpur News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, नकदी-जेवरात चोरी
गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। जंगल धूषण स्थित आदित्यपुरम कॉलोनी में मंगलवार देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोर नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। बुधवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ज्योति मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और गहरी नींद में सो रहे परिवार का फायदा उठाकर दो सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बाली, करीब 18 ग्राम का सोने का बिस्किट, चार जोड़ी पायल, तीन मंगलसूत्र और करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़िता ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.