गोरखपुर, जुलाई 25 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला कस्बा के वार्ड संख्या-6 चंद चौराहा पर शुक्रवार रात चोर छत का फाटक तोड़कर घर में घुस गए और मकान के साथ संचालित किराना दुकान से जेवर व 1.32 लाख नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय गृहस्वामी राजकुमार कसौधन परिवार सहित बाहर गए थे। सुबह पड़ोसियों ने टूटा फाटक देखकर पुलिस को सूचना दी। राजकुमार ने बताया कि चोर दो सोने की चेन, तीन अंगूठियां, दो चांदी की पायल और नकदी ले गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...