गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: चिलुआताल। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर टोला भलुअहवा में छत का पानी गिराने के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष की पर्राता देवी ने पड़ोसी छोटू, किशोर व प्रीति पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष की प्रीति देवी ने निकई, प्रद्युम्न, भीम और रंगीलाल पर मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...