गोरखपुर, नवम्बर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त अजय जैन ने रविवार को नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों संग रविवार को राप्ती तट समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं और व्रतियों से फीडबैंक भी लिया और इंतजाम के प्रति श्रद्धालुओं से तारीफ भी हासिल की। नगर आयुक्त ने नदी, तालाब और पार्कों में आतिशबाजी नहीं करने की अपील की। श्रद्धालुओं से पूजन सामग्री नदी में न डालने, डस्टबिन का इस्तेमाल करने और प्रतिबंधित पॉलीथिन से बचने की अपील की। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाबघाटों पर जलापूर्ति और सफाई की व्यवस्था रविवार को नगर निगम की पूरी टीम, अधिकारी से लेकर सफाई मित्...