Gorakhpur News: चौरीचौरा में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड संख्या-8 चौरा में शुक्रवार तड़के 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। हालांकि मोहल्ले में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग सर्पदंश की आशंका जता रहे हैं, लेकिन शरीर पर कहीं भी सांप के काटने का स्पष्ट निशान नहीं मिला है।
मौत की जानकारी चौरा निवासी शफीक उर्फ गुड्डू (35) पुत्र शरीफ अहमद गुरुवार की रात भोपा बाजार स्थित रियाज की दुकान से काम कर घर लौटे थे। रात में भोजन करने के बाद वह सो गए। शुक्रवार भोर में उनकी पत्नी संजीदा उन्हें जगाने पहुंची तो वह बिस्तर पर मृत मिले। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.