Gorakhpur News: चौरीचौरा में निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद चौरीचौरा थाना क्षेत्र के जंगल महादेवा गांव में गुरुवार देर रात एक निर्माणाधीन मकान में 24 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव घर से करीब 200 मीटर दूर मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान मृतक की पहचान गांव निवासी कुश चौधरी पुत्र स्वर्गीय गौरीशंकर चौधरी के रूप में हुई है। वह दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। परिजनों के अनुसार कुश सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका बड़ा भाई दीनानाथ चौधरी ब्रह्मपुर ब्लॉक में सफाई कर्मचारी है। गुरुवार देर रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक निर्माणाधीन मकान में युवक का शव चौखट से फंदे के सहारे लटका देखा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.