Gorakhpur News: चौरीचौरा में नहर से मजदूर का शव बरामद
गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के कुर्मी टोला स्थित नहर में सोमवार दोपहर 38 वर्षीय मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड नंबर दो, पहाड़पुर निवासी धर्मेंद्र पासवान (38) के रूप में हुई। वह सब्जी मंडी में मजदूरी करते थे और तीन बच्चों के पिता थे। छोटे भाई जितेंद्र ने बताया कि धर्मेंद्र रविवार शाम घर से निकले थे और उन्हें शराब पीने की लत थी। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.